फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mkkumt devotees descended on the Devi

मक्कूमठ में देवी के दर्शनों को उमड़े भक्त

Mon, 17 Oct 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 17 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

मां नंदा देवी की छोटी जात गांवों का भ्रमण कर अपने धाम मक्कूमठ पहुंच गई है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने अराध्य देवी का भव्य स्वागत किया। ध्याणियों ने देवी के दर्शन कर भेंट अर्पित की।

विज्ञापन



शारदीय नवरात्रों में शुरू हुई मां नंदा की छोटी जात के तहत अंतिम पड़ाव सारी में पूजा-अर्चना के उपरांत सोमवार को अराध्य अपने मूल स्थान पहुंच गई। इस मौके पर अराध्य को फल, फूल और अनाज का भोग लगाया गया।
विज्ञापन


मां नंदा के दर्शनों के लिए ग्रामीणों सहित ध्याणियों की भीड़ जुटी रही। इसके उपरांत मठापति एवं पुजारियों ने मां नंदा की विशेष पूजा-अर्चना की। रिद्धि-सिद्धि पूजा के उपरांत मां नंदा की मूर्ति को गर्भगृह में विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के मठापति राम प्रसाद मैठाणी ने बताया कि मां नंदा ने कांडा, हुड्डू, उषाड़ा, दैडा, बरंगाली व सारी गंाव का भ्रमण कर अपने थान लौटी है। बताया कि जिन गांवों का अराध्य भ्रमण करती है, वे सभी गांव देवी के मायके के गांव हैं। इसलिए प्रतिवर्ष नवरात्र पर ग्रामीण अपनी ध्याण को गांव/घर बुलाते हैं और उसका सत्कार कर उसे भेंट अर्पित करते हैं।


मां नंदा के मूल मंदिर पहुंचने पर देव नृत्य का भी आयोजन किया गया। इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर माहेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, सीबी मैठाणी, जीतपाल सिंह भंडारी, उम्मेद सिंह नेगी, एसएस रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed