{"_id":"67854e8a567528c00709099f","slug":"mini-stadium-will-be-ready-by-june-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-593726-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जून तक बनकर तैयार हो जाएगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जून तक बनकर तैयार हो जाएगा मिनी स्टेडियम
Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जून तक अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धारकोट गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिसमें जिला व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साथ ही खेल प्रतिभाओं को नियमित अभ्यास का मौका भी मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी की घोषणा में शामिल मिनी स्टेडियम का निर्माण 97.63 लाख की लागत से हो रहा है। 80 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े इस स्टेडियम का निर्माण भारतीय को-ऑपरेटिव संस्थान लिमिटेड कर रही है। कार्यदायी संस्था के कनिष्ठ अभियंता रवि मेहता ने बताया कि मिनी स्टेडियम का निर्माण जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मैदान का निर्माण 45 फीसदी से अधिक किया जा चुका है। विस रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि धारकोट में मिनी स्टेडियम की सौगात इस वर्ष के मध्य तक जिलेवासियों को मिल जाएगी। मिनी स्टेडियम का कार्य जोरों पर चल रहा है। साथ ही समय-समय पर कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। यह मिनी स्टेडियम जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों के लिए लाभकारी होगा। संवाद