{"_id":"6a61f77a9e1c751cd401af52","slug":"mayali-guptkashi-road-damaged-by-rain-over-a-5-km-stretch-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119832-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: बारिश से पांच किमी मयाली-गुप्तकाशी मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: बारिश से पांच किमी मयाली-गुप्तकाशी मार्ग क्षतिग्रस्त
Thu, 23 Jul 2026 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो
ग्रामीणों को चलना पड़ रहा पांच किमी पैदल
संवाद न्यूज एजेंसी
बसुकेदार। पिछले वर्ष की आपदा से अभी उबरे भी नहीं थे कि इस मानसून में पूर्वी बांगर के उच्छोला क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। लगातार बारिश के कारण मयाली-गुप्तकाशी मार्ग से क्षेत्र को जोड़ने वाला लगभग 5 किलोमीटर मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।
सड़क बंद होने से ग्रामीणों को राशन और दवा जैसी जरूरी सामान के लिए करीब 10 किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान चंडी कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष की आपदा के बाद भी सड़क का स्थायी सुधार नहीं किया गया जिससे इस बार बारिश में मार्ग दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला मंगल दल अध्यक्ष सविता देवी, बीना देवी, रामचंद्र सिंह और कुलदीप सिंह ने कहा कि पिछली आपदा के बाद कई घोषणाएं हुईं लेकिन धरातल पर काम न होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर तहसीलदार प्रणव पांडेय के नेतृत्व में राजस्व टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि क्षतिग्रस्त गोशालाओं का सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही लोक निर्माण विभाग को मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मशीन लगाकर मार्ग खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है।