फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mass fast unto death warning for the hospital

अस्पताल के लिए सामूहिक आमरण अनशन की चेतावनी

Tue, 17 Aug 2021 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Mass fast unto death warning for the hospital
अस्पताल खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों ने अब सामूहिक आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्होंने सरकार व स्वास्थ्य मंत्री समेत सत्तादल के लोगों पर जनभावनाओं की उपेक्षा का आरोप भी लगाया है। उन्हाेंने कहा कि मांगपूर्ति तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को क्रमिक धरने के 35वें दिन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी ने कहा कि ग्रामीण एकसूत्री मांग को लेकर आंदोलनरत हैं लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वयं ग्रामीणों से फोन पर वार्ता कर एक सप्ताह में गांव पहुंचकर मांगपूर्ति का आश्वासन दिया था। दो सप्ताह बाद भी उनके न पहुंचने से ग्रामीण आहत हैं। महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा ने कहा कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती ग्रामीण धरने पर डटे रहेंगे। जरूरी हुआ तो सामूहिक आमरण अनशन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला ने बताया कि सरकार व उससे जुड़े लोग आमजन के प्रति कितने गंभीर हैं, यह स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर विश्वेश्वरी देवी, करिश्मा देवी, बीना देवी, राजेश भट्ट, महेंद्र सेमवाल, भगवती प्रसाद, रजनीश गैरोला, प्रदीप राणा, प्रकाश जमलोकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed