फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Married woman died in suspicious circumstances in Nera-Basta village

नेरा-बष्टा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 24 Apr 2021 06:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Married woman died in suspicious circumstances in Nera-Basta village
बसुकेदार उप तहसील के नेरा बष्टा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने अपनी पुत्री के सास, ससुर व पति पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों को सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते 22 अप्रैल को नेरा-बष्टी गांव में निधि (20) का शव फांसी से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी, बसुकेदार चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार दिवान सिंह राणा व राजस्व उप निरीक्षक भगवान सिंह कठैत मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जरूरी कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजनों द्वारा शव की अंत्येष्टि कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि निधि का विवाह नवंबर 2019 में मोहित बुटोला पुत्र उमेद सिंह के साथ हुआ था। इधर, मृतका के पिता कर्ण सिंह निवासी स्यूंर-बांगर ने बताया कि जिस तरह से बेटी की लाश लटक रही है, उससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने बेटी के ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed