फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Many voters hurt due to increasing use of alcohol in election campaign

चुनाव प्रचार में शराब के बढ़ते प्रचलन से आहत कई मतदाता

Thu, 10 Feb 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Many voters hurt due to increasing use of alcohol in election campaign
रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा में पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी नगर, कस्बों व गांवों का भ्रमण कर जनता से वोट मांग रहे हैं, लेकिन विकास के मुद्दे इस चुनाव में भी गायब हैं। दूसरी तरफ, चुनाव के शोर में बढ़ते शराब के प्रचलन से कई लोग आहत हैं। कहना है कि प्रत्याशी सड़क, स्वास्थ्य, संचार, सड़क, रोजगार की बात के बजाय एक-दूसरे पर आरोप लगाकर सिर्फ वोट मांगने तक सीमित हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान बुधवार को अगस्त्यमुनि, सिल्ली, तिलवाड़ा और रुद्रप्रयाग में कई लोगों से बातचीत की गई। इस दौरान युवा से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं का कहना था कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के दो दशक बाद भी मूल अवधारणा पूरी नहीं हो पाई है। भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता का सुख भोग रही है। बांगर क्षेत्र के युवा दीपक सिंह का कहना था कि घंघासू-बांगर को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के दो दशक भी पक्की नहीं हो पाई है। वहीं, छात्रा सुषमा, प्रीति और प्रियंका का कहना था कि रुद्रप्रयाग जिले में बालिका शिक्षा आज भी हाशिए पर है। बालिकाओं के लिए दो इंटर कॉलेज और एक हाईस्कूल है, लेकिन यहां पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। जिले में केदारघाटी, तुंगनाथ घाटी, बच्छणस्यूं, रानीगढ़, धनपुर, तल्लानागपुर के कई दूरस्थ गांवों के ग्रामीण बुखार की दवा के लिए मीलों नाप रहे हैं। बुजुर्ग सोबती देवी, बसंती देवी, हनुमंत सिंह का कहना था कि राज्य निर्माण के बाद भी युवाओं के लिए रोजगार के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed