फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Many dishes including whole pakodis made for Pandavas

नौगरी कौथिग : पांडवों के लिए बनाए पूरी पकोड़ी सहित कई व्यंजन

Wed, 16 Dec 2020 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Many dishes including whole pakodis made for Pandavas
रुद्रप्रयाग के ग्राम पंचायत दरमोला के तरवाड़ी गांव में अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करते हुए पा? - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली विकासखंड के ग्राम पंचायत दरमोला के तरवाड़ी गांव में पांडव नृत्य में नौगरी कौथिग का आयोजन किया गया। परंपरानुसार पांडवों द्वारा गांव भ्रमण कर प्रत्येक परिवार से भीक्षा ग्रहण कर जाती है। लेकिन इस बार कोराना संक्रमण के चलते पांडव चौक पर ही परंपरा का निर्वहन किया गया, जिसमें तरवाड़ी गांव के ग्रामीणों द्वारा अपने घरों से पूरी-पकोड़ी, हलवा, खीर व अन्य व्यंजन बनाकर पांडवों को भेंट किए गए।
विज्ञापन

पांडव चौक में पुजारी गिरीश डिमरी व कीर्ति प्रसाद डिमरी द्वारा विधि-विधान के साथ आराध्य भगवान बदरीनाथ, शंकरनाथ, नागराजा व चामुंडा देवी की पूजा-अर्चना के बाद पांडवों का आह्वान किया गया। इसके बाद नौगरी कौथिग का आयोजन हुआ। मान्यता है कि द्वापर युग में पांडवों को जब एक वर्ष का अज्ञातवास हुआ था। तब वे गांव में भीक्षा मांगकर अपना भरण-पोषण करते थे। इसी परंपरा का आज भी पांडव नृत्य में निर्वहन किया जाता है। दोपहर बाद पांडवों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। इस मौके पर जवाड़ी, दरमोला, रौठिया, स्वीली, सेम, डुंग्री, उत्यासू आदि गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह पंवार, जसपाल सिंह, नत्था सिंह, शूरवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, किशन रावत, नरेंद्र पंवा, धन सिंह, वीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गैंडा कौथिग का आयोजन होगा। जबकि शुक्रवार को भगवान नारायण द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा। संवाद

तरवाड़ी गांव में अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करते हुए पांडव पश्वा।

तरवाड़ी गांव में अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य करते हुए पांडव पश्वा।- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed