फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Manoj Sarkar won bronze medal in Tokyo

मनोज सरकार ने टोक्यो में जीता कांस्य पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Manoj Sarkar won bronze medal in Tokyo
कांस्य पदक के साथ मनोज सरकार। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर निवासी अर्जुन अवार्डी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने टोक्यो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। मनोज ने दो सेटों में इंग्लैंड के डेनियल बैथिल को पराजित कर यह पदक जीता।
विज्ञापन

टोक्यो में 12 से 17 नवंबर तक आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय जापान पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनोज सरकार ने इंग्लैंड के डेनियल बैथिल को 7-21 और 12-21 के स्कोर से हराया।
विज्ञापन

फोन पर हुई बात में मनोज ने बताया कि उन्होंने एकल प्रतियोगिता की एसएल-3 श्रेणी में यह कांस्य पदक जीता। मनोज ने टोक्यो में कांस्य पदक जीतने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों ने मनोज को देश, प्रदेश और जिले का मान बढ़ाने पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed