{"_id":"67d9b110b13f4d8b2507c5b4","slug":"mandeeps-drone-will-be-helpful-in-extinguishing-forest-fires-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-643629-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: जंगलों की आग बुझाने में मददगार होगा मनदीप का ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: जंगलों की आग बुझाने में मददगार होगा मनदीप का ड्रोन
Tue, 18 Mar 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिले के 12वीं के छात्र मनदीप बुटोला ने एप से संचालित ऐसा ड्रोन तैयार किया है जो वनाग्नि बुझाने में काफी प्रभावी होगा। इसमें कंटेनर की मदद से वनाग्नि क्षेत्र में कार्बनडाइऑक्साइड गैस के बम गिराए जाएंगे।
जिला मुख्यालय के खुरड़ निवासी मनदीप पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि एप से तीन कंप्यूटर भाषा (एचटीएमएल, सीएसएस और जावा स्क्रीप) के साथ ड्रोन का संफल ट्रायल भी कर चुके हैं। इस ड्रोन को बनाने का उद्देश्य उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने में मदद करना है।
बताया कि दो से ढाई किलो वजनी ड्रोन में हल्की धातु का कंटेनर लगाया जाएगा, जिसमें कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ-2) को ड्राई स्वरूप में ले जाया जा सकेगा। ड्रोन से प्रभावित वन क्षेत्र में कार्बन डाइऑक्साइड के बम गिराए जाएंगे, जिससे कम से कम समय में आग बुझाने में मदद मिलेगी। ड्रोन बनाने में मनदीप अभी तक 80 हजार रुपये खर्च कर चुके हैं। इसमें रसायन विज्ञान के शिक्षक बीएस जेठुड़ी ने मदद की है।
विज्ञापन
इनका कहना है -
मनदीप का ड्रोन प्रोजेक्ट भविष्य में उत्तराखंड के जंगलों में लगनी वाली आग को कम समय में काबू करने में मददगार होगा। इसका प्रारंभिक ट्रायल भी सफल रहा है। यह ड्रोन एप के माध्यम से संचालित है, जो प्रभावित क्षेत्र में पहुंचेगा और काम पूरा होते हुए लौट आएगा।- बीएस जेठूड़ी, प्रवक्ता रसायन विज्ञान, जीआईसी रुद्रप्रयाग