फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Maken ashes of the fire in the village of silla 16 rooms

सिल्ला गांव में आग से 16 कमरों का मकान राख

Sat, 16 Jan 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 16 Jan 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
 सिल्ला गांव में शुक्रवार रात अचानक लगी लगी आग से 16 कमरों का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। हादसे में दो परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गई है।
विज्ञापन



शुक्रवार रात को करीब साढ़े नौ बजे सिल्ला गांव निवासी बृजमोहन पुरोहित, कृष्ण मोहन पुरोहित, चंद्रमोहन पुरोहित व मदन मोहन पुरोहित के संयुक्त आवासीय मकान में अचानक आग लग गई।

मकान में कृष्णमोहन और चंद्रमोहन का ही परिवार रहता था। हादसे के दौरान पूरे मकान में कृष्णमोहन और उनकी छोटी बेटी ही थी। जबकि उसकी पत्नी व दो बच्चे तथा चंद्रमोहन का परिवार रिश्तेदारी में विवाह समारोह में देहरादून गए थे।
विज्ञापन


इधर, आग की लपटें देख पड़ोसी राकेश नौटियाल ने शोर मचाकर कृष्णमोहन और उसकी बेटी को सकुशल बाहर निकाला। ग्रामीणों ने अपने घरों में भरे पानी के बर्तनों से आग बुझाने का प्रयास किया,  लेकिन आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि उस पर पानी का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सूचना पर रात को ही थानाध्यक्ष सीएस चौहान फायर ब्रिगेड के साथ गांव पहुंचे, लेकिन भौगोलिक विषमता के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही घंटों में 16 कमरों का दो मंजिला मकान धू-धू कर जल गया। सुबह तक भी यहां आग सुलगती रही।

 मकान में रह रहे दो भाइयों के परिवार के राशन, कपड़े, आभूषण सहित जरूरी कागजात खाक हो गए हैं।  आग लगने का कारण सार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।



इधर, शनिवार को क्षेत्रीय पटवारी ने क्षति का आकलन किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुडेरा, पूर्व प्रधान अनुसूया प्रसाद पुरोहित ने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed