फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Mahayagya in the winter seat of third Kedar Tungnath from today

तृतीय केदार तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल में महायज्ञ आज से

Thu, 21 Apr 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Mahayagya in the winter seat of third Kedar Tungnath from today
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूम में आज से शुरू होगा 11 दि - फोटो : RUDRAPRYAG
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर महादेव मंदिर मक्कूमठ में 18 वर्ष बाद आज से महायज्ञ शुरू हो रहा है। महायज्ञ में मानव कल्याण के लिए प्रतिदिन 72 हक-हकूकधारी आहुतियां डालेंगे।
विज्ञापन

तुंगनाथ समय-समय पर अपने गूठ गांव और खदेड़ पट्टी के गांवों में दिवारा यात्रा करते हैं। पिछले पांच दशक में समय और परिस्थितियों के हिसाब से 12 से 22 वर्ष के अंतराल में आराध्य की दिवारा यात्रा होती है। 11 दिवसीय महायज्ञ में तीसजूला के खदेड़ पट्टी सहित तुंगनाथ घाटी के 56 गूठ गांव भगवान तुंगनाथ के भक्त शामिल होते हैं। मठाधिपति राम प्रसाद मैठाणी, आचार्य लंबोदर प्रसाद मैठाणी, दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मैठाणी बताते हैं कि नौंवी सदी में आदिगुरु शंकराचार्य के समय से चांदपुर गढ़ी के राजा चंद्रभान ने मक्कू के मैठाणी संप्रदाय के लोगों को तृतीय केदार तुंगनाथ की पूजा-अर्चना का अधिकार दिया था। वर्ष 1969-70 में भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा हुई थी, जिसके बाद वर्ष 1972 में महायज्ञ हुआ। वहीं, 1980/81 में हुई दिवारा यात्रा के बाद 1982 और 2003-04 की दिवारा यात्रा के बाद वर्ष 2006 में महायज्ञ का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed