फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Live recording of voting process will be done in 180 centers in the district

जनपद में 180 केंद्रों में मतदान प्रक्रिया की होगी लाइव रिकार्डिंग

Sun, 13 Feb 2022 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
Live recording of voting process will be done in 180 centers in the district
जनपद की दोनों विधानसभा के 180 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की लाइव रिकार्डिंग की जाएगी। इसके लिए इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, जिन्हें जिला निर्वाचन कार्यालय से लिंक किया गया है। यह पहला मौका है, जब कुल मतदान केंद्रों में से 50 फीसदी मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग से जोड़ा गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी जनसेवा केंद्र के संचालकों/कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग विस में 188 व केदारनाथ विस में 173 पोलिंग बूथ हैं, जिसमें क्रमश: 94 व 86 पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया की लाइव रिकार्डिंग की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि दोनों विस के संवेदनशील व अति संवेदनशील सहित कुल पचास फीसदी मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग से जोड़ा गया है। बूथों की मतदान रिकार्डिंग को मंगलवार को बूथवार जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम में जमा किया जाना है। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्रों में वेबकास्टिंग सहित अन्य बूथों पर उचित इंतजाम के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed