{"_id":"6a5785265e312214c80fdfcb","slug":"liquor-being-smuggled-while-hidden-in-a-sack-of-grass-seized-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119694-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: घास के कट्टे में छिपाकर लाई जा रही शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: घास के कट्टे में छिपाकर लाई जा रही शराब पकड़ी
Wed, 15 Jul 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
महिला का पांच हजार का जुर्माना किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड शटल पार्किंग के समीप घास के कट्टे में अवैध शराब ले जा रही एक नेपाली मूल की महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। महिला के कब्जे से तीन शराब की बोतलें मिलीं जिन्हें पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया। महिला का पांच हजार का चालान किया गया।
ग्राम प्रधान गौरीकुंड अनूप गोस्वामी ने बताया कि कई वर्षों से नेपाली मूल की कुछ महिलाएं क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कर रही हैं जिससे धार्मिक नगरी गौरीकुंड की छवि प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि महिलाएं विभिन्न स्थानों से शराब एकत्रित कर उसे घास व भूसे के कट्टों में छिपाकर गौरीकुंड तक पहुंचाती हैं और बाद में ऊंचे दामों पर बेचती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार महिला सीतापुर में रहती है। बरामद शराब की मात्रा कम होने के कारण नियमानुसार शराब को चौकी में लाकर नष्ट किया और महिला का पांच हजार का चालान किया गया।