{"_id":"67ebc440b5bf17d03108ea34","slug":"leopard-attacks-a-woman-cutting-grass-in-the-field-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-111955-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: खेत में घास काट रही महिला पर झपट्टा गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: खेत में घास काट रही महिला पर झपट्टा गुलदार
Tue, 01 Apr 2025 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 01 Apr 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
महिला ने दरांती से किए कई वार तो गुलदार भाग गया
देवल गांव की घटना, फरवरी माह में यहां एक बुजुर्ग को मार चुका है गुलदार
संवाद न्यूज एजेंसी
जखोली। ब्लॉक मुख्यालय से लगे देवल गांव में घास काटने गई महिला पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया। इस दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए दरांती से गुलदार पर बार-बार हमला किया तो वह भाग गया और महिला जान बचाकर घर पहुंची। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की। बता दें कि बीते 25 फरवरी को गांव की एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार दिया था।
बीते सोमवार को देवल गांव की सुनीता देवी पत्नी कुलदीप सिंह घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में घास काटने गई थीं। इस दौरान झाड़ियों में छुपे गुलदार ने महिला पर झपट्टा मार दिया। तभी महिला ने साहस दिखाया और गुलदार पर दरांती से वार करती गई जिससे वह भाग गया। महिला दौड़ती हुई घर पहुंची और आपबीती सुनाई। निवर्तमान ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद उनियाल ने बताया कि लंबे समय से गुलदार गांव में सक्रिय है। बीते माह वन विभाग ने एक गुलदार को पिंजरे में पकड़ा था लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह आदमखोर है या अन्य। अब पुन: गांव के समीप महिला पर गुलदार के हमले से ग्रामीण डरे-सहमे हैं। इधर, वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि मयाली और जखोली में मांस विक्रेताओं की ओर से मांस के अपशिष्ट खुले में फेंकने से गुलदार सक्रिय हो रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने पर जोर दिया।