{"_id":"588787374f1c1bde3bcf3f12","slug":"leave-the-bike-rider-was-found-half-the-six-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार से किए साढे़ छह लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार से किए साढे़ छह लाख बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर में तैनात एसएसटी टीम ने मोटरसाइकिल चालक से साढे़ छह लाख से अधिक की धनराशि बरामद की है। इस राशि को कोषागार में जमा करा दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद जब्त धनराशि वापस होगी। मंगलवार को नियमित चेकिंग के दौरान एसएसटी टीम में शामिल एसआई सुनील नेगी ने गंगा दर्शन मोड़ के निकट पौड़ी की ओर जा रहे बाइक सवार को रोका।
बाइक सवार युवक गजेंद्र सिंह निवासी पौड़ी से 6,68,600 की धनराशि बरामद हुई। एसआई सुनील नेगी ने बताया कि धनराशि के संबंध में संतोषजनक जानकारी न मिलने पर धनराशि जब्त कर कोषागार में जमा कर दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद धनराशि वापस होगी। बताया जा रहा है कि धनराशि श्रीनगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की है।
उक्त धनराशि चालान लगाने के लिए पौड़ी लाई जा रही थी। एसएसपी पौड़ी मुख्तार मोहसिन ने एसएसटी टीम की सतर्कता की सराहना की है। टीम में एडीओ विनोद कुमार, जयप्रकाश खत्री, विकास गैरोला, मनोज भट्ट आदि शामिल थे।