फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Launched Cleanliness Campaign in Chandrila and Tungnath

चंद्रशिला व तुंगनाथ में स्वच्छता अभियान चलाया

Tue, 09 Jul 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Launched Cleanliness Campaign in Chandrila and Tungnath
रुद्रप्रयाग जनपद के पर्यटक स्थल चोपता क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाते क्लीन हिमालया अभियान क? - फोटो : RUDRAPRYAG
इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन व ओएनजीसी के सहयोग से चलाए जा रहे क्लीन हिमालय अभियान दल नेपर्यटक, तीर्थ और बुग्यालों में स्वच्छता अभियान चलाकर करीब 150 कूड़े के बैग एकत्रित किए। कूड़े के इन बैगों को खच्चरों के जरिए चोपता तक लाया गया।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चले स्वच्छता अभियान के दौरान क्लीन हिमालय की टीम ने चोपता व दुगलबिट्टा के बुग्यालों, तुंगनाथ पैदल ट्रैक के अलावा समुद्र तल से 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रशिला तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। तीन दिनों में टीम ने 150 बैग कूड़े के एकत्रित किए । टीम का नेतृत्व कर रहे दिगंबर सिंह पंवार ने बताया कि 22 सदस्यीय दल ने तृतीय केदार तुंगनाथ, चंद्रशिला समेत अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में एकत्रित किए गए कूड़े के थेलों को चोपता पहुंचाया गया है। जिसके बाद इसके निस्तारण के लिए नजदीकी नगर पंचायत को सौंपा जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। आसपास के गांवों में जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता, आपदा प्रबंधन व साहसिक खेलों के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान में विकास पंवार, सुजोय सिंह, सार्थक कुड़ियाल, शैलेंद्र सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed