{"_id":"57b88c594f1c1b18206eb58e","slug":"land-subsidence-zone-are-now-building-buttress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भू-धंसाव जोन में हो रहा पुश्ता निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भू-धंसाव जोन में हो रहा पुश्ता निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Sat, 20 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
फाटा के समीप रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर ध्वस्त हिस्से के सुधारने में जुटे एनएच के मजूदर। भू-धंसाव जोन में किया जा रहा दीवार निर्माण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बरसात से भूस्खलन और भू-धंसाव के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग फाटा के साठ मीटर से अधिक पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। एनएच द्वारा अब भू-धंसाव जोन में तारबंद पुश्ते का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
फाटा से पांच सौ मीटर पहले राजमार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल हो गया है। यहां पर भूस्खलन के खाई सी बन गई है, जिस पर अब पुश्ता निर्माण कर सड़क बनाई जा रही है। इस समस्या के कारण फाटा से आगे पिछले चार दिन से वाहनों की आवाजाही ठप है।
विज्ञापन
ऐसे में सोनप्रयाग व गौरीकुंड जहां जरूरी सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। लोगों व यात्रियों को वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ रही है। एनएच के ईई प्रवीन कुमार का कहना है कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन और मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से नीचे की तरफ हो रहे भू-कटाव से समस्या हो गई है। हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही लायक बनाया जाए।
विज्ञापन
एक घंटे बंद रहा सिरोहबगड़ : शनिवार शाम हुई तेज बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ में पांच बजे बंद हो गया था। पहाड़ी से गिरे मलबे की सफाई के बाद शाम छह बजे यातायात बहाल हुआ। दूसरी तरफ जिले में अब भी 20 संपर्क मार्ग अब भी बंद है। ब्यूरो