{"_id":"56f811454f1c1b653cf1508f","slug":"kedarnath-visiting-devotees-get-special-offerings","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा विशेष प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा विशेष प्रसाद
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इस वर्ष केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद भेंट करेगी। प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को चार वस्तुएं डिब्बे में पैक कर भेंट की जाएंगी। केदारनाथ में मौजूद छोटे पत्थरों से तीन लाख से अधिक शिवलिंग तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बाद केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में विशेष सौगात दी जाएगी। छोटे पत्थरों पर बने शिवलिंग, केदारनाथ की मिट्टी, दो छोटी बोतलों में मंदाकिनी व सरस्वती नदी का जल और चार चौलाई के लड्डू प्रसाद के रूप में एक डिब्बे में पैक कर भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में मौजूद छोटे-छोटे पत्थरों को तराश कर उन पर शिवलिंग उकेरा जाएगा। पहले चरण में 15 हजार शिवलिंग तैयार किए जाएंगे। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से तीन लाख से अधिक शिवलिंग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
निम के आमोद पंवार और मनोज सेमवाल का कहना है कि इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पाद चौलाई को आमजन तक पहुंचाने के साथ काश्तकारों को आर्थिक रूप से समृद्ध करना है। शिवलिंग तैयार करने और डिब्बों की पैकिंग के लिए कुछ युवाओं को दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चौलाई को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही केदारनाथ की महिमा से श्रद्धालुओं को अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष प्रसाद वितरण की योजना है। यात्राकाल में प्रसाद बनाने और पैकिंग का कार्य धाम में ही होगा। - कर्नल अजय कोठियाल, प्राचार्य निम।
केदारनाथ धाम के प्रतीक के रूप में शिवलिंग सहित अन्य वस्तुओं को प्रसाद के रूप में इस बार श्रद्धालुओं को दिया जाएगा। निम के साथ मिलकर समिति यह कार्य करेगी। - अनिल शर्मा, कार्याधिकारी बीकेटीसी।