फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath: Two pilgrims died due to heart attack oxygen facility given to 91

Kedarnath: दिल का दौरा पड़ने से दो तीर्थयात्रियों की मौत, 91 को दी गई ऑक्सीजन की सुविधा

Fri, 27 May 2022 11:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 27 May 2022 11:04 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के अलामुरु निवासी डी कृष्णा रेड्डी (62) अपने परिजनों के साथ यात्रा पर निकले थे। चमोली के समीप तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Kedarnath: Two pilgrims died due to heart attack oxygen facility given to 91
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केदारनाथ यात्रा पर आए दो यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि गुजरात के धाई भाई बिकू पटेल (32) और बिहार के पटना निवासी भानू शंकर प्रसाद (71) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा में अभी तक कुल 44 यात्रियों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पैदल मार्ग पर 91 यात्रियों को ऑक्सीजन की सुविधा भी दी गई है।

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्री की मौत

चारधाम की यात्रा पर आए आंध्र प्रदेश के एक तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले के अलामुरु निवासी डी कृष्णा रेड्डी (62) अपने परिजनों के साथ यात्रा पर निकले थे। चमोली के समीप तबीयत खराब होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनका मेडिसिन वार्ड में उपचार किया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह सात बजे हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed