फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath: Sector magistrate deployed for yatra preparations

केदारनाथ : यात्रा तैयारियों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Thu, 03 Apr 2025 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 03 Apr 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath: Sector magistrate deployed for yatra preparations
पेयजल, पार्किंग, यातायात, शौचालय और सफाई व्यवस्था की जाएगी दुरुस्त
विज्ञापन

30 अप्रैल तक सभी यात्रा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश, रोज मांगी जा रही रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। आगामी दो मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के लिए प्रशासन ने सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. गणेश सिंह खाती ने बताया कि यात्रा से पूर्व सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग तक सेक्टर और सब सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 30 अप्रैल तक साफ-सफाई, यातायात, शौचालय समेत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

व्यवस्था की देखरेख के लिए जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सिरोहबगड़ से सोनप्रयाग को सात सेक्टर में बांटा है जिसमें सिरोहबगड़ से जवाड़ी बाईपास के लिए पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता भाव सिंह चौहान को सेक्टर मजिस्ट्रेट व सहायक कृषि अधिकारी अजयराज असवाल को सब सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, जवाड़ी बाईपास से तिलवाड़ा तक आरईएस के आलोक सिंह व सहकारिता निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि के लिए अजय कुमार व भूपेंद्र सिंह राणा, अगस्त्यमुनि से कुंड के लिए अमित सिंह राणा व योगेंद्र सिंह, कुंड से गुप्तकाशी के लिए रमेश चंद्र उनियाल व मनोज सती, गुप्तकाशी से फाटा के लिए प्रदीप कुमार व आशीष सुयाल और फाटा से सोनप्रयाग के लिए अंकित पंवार और संदीप सिंह को क्रमश: सेक्टर मजिस्ट्रेट व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed