फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath Pratishtha Raksha Yatra reached the

Rudraprayag News: केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा देर शाम धाम पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Pratishtha Raksha Yatra reached the
रुद्रप्रयाग। दो महीने पूर्व बदरीनाथ और मंगलौर विस के उप चुनाव में मिली जीत से गदगद कांग्रेस अब मिशन केदारनाथ के लिए मैदान में उतर गई है। तेज बारिश और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। देर शाम को केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा केदारनाथ पहुंच गई है। आज, कांग्रेसी बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीतापुर में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया और यात्रा के निर्विध्न सफलता का संकल्प लिया। यहां से सुबह नौ बजे कांग्रेसी यात्रा के साथ सोनप्रयाग के लिए रवाना हुए। सोनप्रयाग होते हुए यात्रा दोपहर को गौरीकुंड पहुंची।
विज्ञापन

तेज बारिश और जगह-जगह सक्रिय भूस्खलन जोन के बीच कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा होते हुए अपराह्न तीन बजे लिनचोली पहुंची। यहां पर अल्प विश्राम के बाद बारिश के बीच कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा 21 किमी की दूरी तय कर देर शाम को केदारनाथ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में शामिल पार्टी के मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार से केदारनाथ से जुड़े सवालों का जवाब मांगना है। कहा कि सरकार ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोना लगाने के नाम पर 228 किलो सोना की जगह पीतल लगाया है, जो बड़ा घोटाला है। साफ पता चलता है कि सोना खरीद के नाम पर करोड़ रुपये ठिकाने लगाए गए हैं।
केदारनाथ के नाम पर दिल्ली में मंदिर निर्माण और मंदिर के लिए केदारनाथ से शिला ले जाई गई, जो चारधाम का अपमान है। कहा कि भाजपा सरकार सरकारी धन का दुरुपयोग कर जनहितों की अनदेखी कर रही है।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि को सवा महीना होने को है, पर अभी तक रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे दुरुस्त नहीं हो पाया है। कहा कि आने वाले दिनों में इन्हीं सवालों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच भी जाएगी।
यात्रा में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, रणजीत रावत, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक लखपत बुटोला, जयेेंद्र रमोला, मोहित उनियाल, राकेश नेगी, राजपाल बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फरस्वाण आदि शामिल रहे।




हरिद्वार से लाए जल से होगा बाबा का जलाभिषेक
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस, केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में हरिद्वार से गंगा जल लेकर केदारनाथ पहुंची है। शुक्रवार को धाम में बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना कर गंगाजल से बाबा केदार का जलाभिषेक किया जाएगा। साथ ही यात्रा संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed