फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath MLA laid foundation stone of mini stadium in Jagtoli

Rudraprayag News: जागतोली में मिनी स्टेडियम का केदारनाथ विधायक ने किया शिलान्यास

Mon, 27 Jan 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Mon, 27 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath MLA laid foundation stone of mini stadium in Jagtoli

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने दशज्यूला के जागतोली में 98.72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस स्टेडियम में 200 मीटर दौड़ के लिए छह लेन के ट्रैक का निर्माण होगा। साथ ही कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और फुटबाल कोर्ट भी तैयार किया जाएगा। यहां शौचालय, स्टोर और दर्शकों के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी।




राजकीय इंटर कॉलेज काण्डई दशज्यूला में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि जागतोली में मिनी स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का परिणाम है। जागतोली का मिनी स्टेडियम स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने में मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर जागतोली दशज्यूला महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्धन कांडपाल और महासचिव कालिका कांडपाल ने कहा कि मिनी स्टेडियम का निर्माण होने से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed