फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kedarnath and will also visit Hitec

और भी हाईटेक होगी केदारनाथ की यात्रा

Thu, 31 Dec 2015 06:41 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Thu, 31 Dec 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
आपदा के बाद पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ की यात्रा को लेकर वर्ष 2015 में श्रद्धालुओं में बढ़े विश्वास ने तंत्र का हौसला बढ़ाने का काम किया। यही वजह है कि केदारनाथ में वाई-फाई सिस्टम से लेकर हाई फ्रिक्वेंसी सेंसर और एंटीना की रेंज बढ़ाने के साथ ही इसका क्षेत्र भी बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोनप्रयाग से रुद्रप्रयाग तक सात हाई फ्रिक्वेंसी एंटीना लगाए जाएंगे। रुद्रप्रयाग कलेक्ट्रेट को सचिवालय और सीएम कार्यालय से लिंक किया जाएगा। इससे सीएम व मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी देहरादून से ही यात्रा की स्थिति जान सकेंगे। इसके अलावा बीएसएनएल की मदद से 24 घंटे धाम में वाई-फाई सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


बेहतर होंगी रहने-खाने की व्यवस्था
छोटी लिनचौली, लिनचौली और धाम में ठहरने और खाने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। हंस फाउंडेशन और जिंदग ग्रु्प पैदल पड़ावों  पर 50-50 सुविधाजनक कॉटेज बनाएगा। सरकार भी धाम में 120 कॉटेज का निर्माण कर रही है। यहां तीर्थ पुरोहितों के लिए भी 119 भवन बनाए जा रहे हैं। यहीं नहीं वर्ष 2016 में धाम में बीकेटीसी को भी अपना भवन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कवच होगा और मजबूत
नदियों के उफान से मंदिर की सुरक्षा के लिए निम त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार निर्माण कर रहा है। 2016 में एमआई-26 हेलीपैड पर भी सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। इससे हेलीपैड को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

स्नानघाट पर कर सकेंगे श्रद्धालु स्नान
श्रद्धालुओं को मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर आचमन, कर्मकांड व गंगा स्नान के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। निम यहां दो सौ मीटर लंबाई क्षेत्र में  स्नानघाट यात्रा से पहले बनाकर तैयार कर देगा। यहां पर योगासन की सुविधा भी होगी।

भूमिगत बिजली की लाइनें बनेंगी
मार्च 2016 से गौरीकुंड के धाम के लिए ऊर्जा निगम भूमिगत बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू कर दगा। इससे बर्फबारी से विद्युत लाइनें सुरक्षित रहेंगी। साथ ही धाम में नियमित सप्लाई भी बनी रहेगी।


यूपी निर्माण निगम बनाएगा रोपवे
लिनचौली से धाम के लिए करीब चार किमी रोपवे का निर्माण भी यूपी निर्माण निगम मार्च-अप्रैल में शुरू कर देगा। रोपवे बनने से पैदल यात्रियों को चढ़ाई से राहत मिल सकेगी। वहीं सरकार को राजस्व भी मिलेगा।



आगामी केदारनाथ यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निम की ओर से जो पुनर्निर्माण के कार्य किए जा रहे हैंख् उसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण कामों की भी सरकार से संस्तुति मिल चुकी है। - डा. राघव लंगर, डीएम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed