{"_id":"61507d618ebc3e59df165b42","slug":"kedar-ghati-will-remain-closed-today-in-protest-against-the-chardham-yatra-system-rudrapryag-news-drn3915812170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चारधाम यात्रा व्यवस्था के विरोध में बंद रहेगी केदारघाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चारधाम यात्रा व्यवस्था के विरोध में बंद रहेगी केदारघाटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा में दर्शनार्थियों की सीमित संख्या व ई-पास की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को केदारघाटी के सभी बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान सोनप्रयाग में प्रदर्शन भी होगा। होटल एसोसिएशन के नेतृत्व में आंदोलन में सभी कारोबारी संगठन शामिल हैं। उन्होंने सरकार से ई-पास व्यवस्था को खत्म करने की मांग की है।
होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी का कहना है कि 18 सितंबर से चारधाम यात्रा शुरू हुई है लेकिन देवस्थानम बोर्ड व सरकार ने धामों में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की सीमित संख्या व धाम जाने के लिए ई-पास की अनिवार्यता की हुई है। ये किसी भी स्थिति में ठीक नहीं है। एक सप्ताह से सरकार को पत्राचार व दूरभाष के माध्यम से स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण यात्रा व्यवस्था के विरोध में केदारघाटी बंद का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सिर्फ दवा की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान अगर कोई भी घटना होती है तो उसके लिए शासन, प्रशासन, पुलिस और उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड जिम्मेदार रहेगा।