फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kashipur and Sitarganj block chief's seats declared normal

काशीपुर और सितारगंज ब्लॉक प्रमुख की सीटें सामान्य घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kashipur and Sitarganj block chief's seats declared normal
रुद्रपुर स्थित जिला पंचायत कार्यालय का भवन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस बार ऊधम सिंह नगर जिले की सात ब्लॉक प्रमुख सीटों में से पांच को आरक्षित घोषित किया गया है। काशीपुर और सितारगंज की सीटों को आरक्षण के बाद क्रमश: ओबीसी से सामान्य और महिला सीट से सामान्य किया गया है। जिले में ब्लॉक प्रमुखों की सीटों में आरक्षण परिवर्तन के बाद राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक प्रमुख पिछली बार जहां सामान्य सीट थी, वहीं इस बार आरक्षण के बाद इसे महिला सीट घोषित किया गया। वहीं, काशीपुर ब्लॉक प्रमुख की सीट को ओबीसी से सामान्य किया गया है। इसी तरह सितारगंज ब्लॉक प्रमुख की सीट को भी आरक्षण के बाद महिला सीट से सामान्य किया गया है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र की खटीमा ब्लॉक प्रमुख की सीट को इस बार सामान्य से ओबीसी, बाजपुर ब्लॉक प्रमुख की सीट को एसटी महिला से एससी महिला और जसपुर ब्लॉक प्रमुख की एससी से ओबीसी महिला की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि 28 अगस्त को आरक्षण प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 29 व 30 को आपत्तियों पर सुनवाई कर निस्तारण किया जाएगा। 31 अगस्त को सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख की सीटें
ब्लॉक - श्रेणी
गदरपुर- अनुसूचित जनजाति महिलाएं
बाजपुर- अनुसूचित जाति महिलाएं
जसपुर-अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं
खटीमा- अन्य पिछड़ा वर्ग
रुद्रपुर- महिलाएं
सितारगंज- अनारक्षित
काशीपुर- अनारक्षित
रात में सूची जारी होने से फैली अव्यवस्थाएं
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले की ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत व वार्डों के आरक्षण के अनंतिम प्रकाशन की सूची का प्रकाशन रात करीब 8:30 बजे हुआ। देरी से प्रकाशन के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा। संभावित दावेदारों में आरक्षण सूची प्राप्त करने के लिए धक्का-मुक्की हुई।

दोपहर से देर शाम तक विकास भवन में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। दरअसल, इस देरी की वजह सीडीओ मयूर दीक्षित के खटीमा दौरे में होने के कारण बताया जा रहा है। वह शाम चार बजे के बाद रुद्रपुर पहुंचे। सूची जारी करते समय डीएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के साथ ही सीडीओ की मौजूदगी भी जरूरी थी। वहीं, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जिलों में आरक्षण की अनंतिम प्रकाशन सही समय पर जारी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed