फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Kandai-Kamoldi-Molkhakhal road is in bad condition

बदहाल है कांडई-कमोल्ड़ी-मोल्खाखाल मार्ग

Sun, 23 Jan 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kandai-Kamoldi-Molkhakhal road is in bad condition
बच्छणस्यूं पट्टी के 30 से अधिक गांवों की लाइफ लाइन कांडई-कमोल्ड़ी-मोल्खाखाल मोटर मार्ग बदहाल है। भू-धंसाव व कीचड़ से मार्ग जानलेवा बना हुआ है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मार्ग का सुधारीकरण कर हॉटमिक्स करने की मांग की है। छातोड़ा, बाड़ा, डुंगरा, बमसू, पीपली, धारकोट, बरसूड़ी, संकरोड़ी, बणगांव, ठुल्लाकेतू, भरणासैंण, बणसो, झुंडोली आदि गांवों को जोड़ने वाले कांडई-कमोल्ड़ी-मोल्खाखाल मार्ग का तीन दशक बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। मार्ग पर कई जगहों पर जहां पुश्तों की हालत दयनीय बनी हुई है। वहीं, भूधंसाव के चलते दुर्घटना का खतरा है। स्थानीय विक्रम सिंह, हर्ष लाल, गुलाब लाल, दीपक बिष्ट, प्रकाश रावत आदि का कहना है कि शासन, प्रशासन व विधायक को कई बार अवगत कराने पर भी मार्ग का सुधारीकरण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मार्ग का निरीक्षण कर विभाग से जनहित में मोटर मार्ग का त्वरित सुधारीकरण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed