फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   June will become the bathing ghats, Geo-textile

जून तक बन जाएगा जीओ टेक्सटाइल स्नानघाट

Fri, 06 May 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 06 May 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
June will become the bathing ghats, Geo-textile
June will become the bathing ghats, Geo-textile - फोटो : amarujala
 केदारनाथ में मंदाकिनी और सरस्वती नदी के संगम पर जीओ टेक्सटाइल तकनीकी से बनाया जा रहा स्नानघाट जून माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की के डिजायन और सीबीआरआई की संस्तुति से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने बीते वर्ष जुलाई से धाम में स्नानघाट का निर्माण शुरू किया था। दो सौ मीटर लंबे स्नान घाट का काम अब अंतिम चरण में है। स्नान घाट के निर्माण में विदेशों में अधिक बर्फ और बारिश वाले स्थानों में उपयोग होने वाली जीओ टेक्सटाइल तकनीक का उपयोग हो रहा है।

सीढ़ियों और फर्श पर भी इसी तकनीक से पत्थर बिछाए जा रहे हैं। यहां महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग स्नानघर व शौचालय का भी निर्माण किया जाना है। इस सुविधा से जून माह से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नदी में स्नान, कर्मकांड और अन्य कार्यों के लिए दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


ये है जीओ टेक्सटाइल
पॉली बेनायल फ्लोराइड से बनी कपड़े जैसी पतली चादर को जीओ टेक्सटाइल कहा जाता है। यह बर्फ और ज्यादा पानी वाले स्थानों पर होने वाले निर्माण कार्यो में उपयोग में लाई जाती है। मिट्टी पर मजबूत पकड़ बनाने वाला टेक्सटाइल से निर्माण में परत-दर परत पॉली बेनायल फ्लोरायड और मिट्टी की परत बिछाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान घाट के निर्माण में पूरी तरह से वैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जून में स्नानघाट को तैयार कर दिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को लाभ मिल सके। - कर्नल अजय कोठियाल, प्राचार्य निम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed