फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jkoli no arrangements in the name of security

जर्जर ट्रालियों के सहारे हो रहे पार

Sat, 23 Jul 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग Updated Sat, 23 Jul 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
दोपहर 1.20 बजे हैं। विजयनगर में मंदाकिनी नदी के किनारे ट्राली से छुट्टी के बाद घर पहुंचने के लिए छात्र खड़े हैं। यहां ट्राली के नाम पर केवल एक तख्ते का पट्टा मात्र है, जो तारों से खींचकर एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंच रहा है।
विज्ञापन


हल्की बूंदाबांदी के बीच स्कूली बच्चे ट्राली से नदी के दूसरे छोर पर पहुंचते रहे। जिन हालात में ये नौनिहाल ट्राली से नदी पार कर रहे थे, उसे देखकर किसी के रोंगटे खड़े हो सकते हैं। माता-पिता हर रोज भगवान से उनकी कुशलता की कामना कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकारी अमला तमाशा देख रहा है।  
विज्ञापन



आपदा के तीन वर्ष बाद भी केदारघाटी का जीवन जर्जर ट्रालियों के सहारे झूल रहा है। विजयनगर में मंदाकिनी नदी पर लगी ट्राली से प्रतिदिन 50 से अधिक गांवों के स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य ग्रामीण अगस्त्यमुनि पहुंचते हैं। जिस हाल में यह ट्राली है, उससे कभी भी किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है। इन दिनों आए दिन हो रही बारिश और उफान पर बहती नदी से पहले ही लोग सहमे हुए हैं। ऐसे में ट्राली से आवाजाही और भी मुश्किल है। बावजूद स्कूली बच्चे जान हथेली पर रखकर पढ़ने के लिए स्कूल पहुंच रहे हैं। यही स्थिति चंद्रापुरी में भी है। हैरत यह है कि जिलाधिकारी डा. राघव लंगर की ओर से लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ सचिव को भेजे पत्रों के बाद भी विभाग सक्रिय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सामाजिक कार्यकर्ता सावन नेगी का कहना है कि विजयनगर पुल का निर्माण दो माह में पूरा नहीं किया गया तो, जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

कई लोग हो चुके चोटिल
आपदा के बाद वैकल्किक सुविधा के लिए लगाई गई ये ट्रालियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। सिल्ली, विजयनगर और चंद्रापुरी में ट्राली के कारण तीन वर्षो में 15 से अधिक लोग घायल हुए। जिसमें एक छात्रा ट्राली से गिर गई थी, जिसे बमुश्किल से बचाया जा सका। जबकि एक नेपाली बच्चे का पूरा हाथ ही कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed