{"_id":"579393874f1c1bac59c4bfaf","slug":"jkoli-no-arrangements-in-the-name-of-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के नाम पर जखोली में कोई इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के नाम पर जखोली में कोई इंतजाम नहीं
अमर उजाला ब्यूरो जखोली अमर उजाला ब्यूरो जखोली
Updated Sat, 23 Jul 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखोली। एक वर्ष में जखोली क्षेत्र में चोरी की छोटी-बड़ी 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके सुरक्षा के नाम पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं।
108 ग्राम पंचायतों वाले विकासखंड में 52 ग्राम पंचायतें राजस्व पुलिस और 56 ग्राम पंचायतें रेगुलर पुलिस के अधीन हैं। संसाधनों के अभाव में दोनों रखवाले असहाय हैं। मयाली में संचालित पुलिस चौकी लोनिवि के भूकंपरोधी भवन पर चल रही है। यहां चौकी प्रभारी सहित सिर्फ तीन कर्मचारी तैनात हैं। राजस्व पुलिस के तहत 14 पटवारी स्वीकृत हैं। इनमें सात पद लंबे समय से रिक्त हैं। बीते एक वर्ष में चोरी की 20 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि बीते वर्ष एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। अवैध शराब की तस्करी भी क्षेत्र में जोरों पर है।
ज्येष्ठ उप प्रमुख चैन सिंह पंवार, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष महावीर पंवार का कहना है कि एक वर्ष में मंदिर से लेकर दुकान व घरों के ताले तोड़े गए हैं। बावजूद राजस्व व रेगुलर पुलिस को संसाधन संपन्न नहीं बनाया जा रहा है। इधर, बृहस्पतिवार को पुलिस की गिरफ्त मे आए राकेश व विकास ने स्वीकार किया है उन्होंने ही जखोली ब्लाक के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को ंअंजाम दिया है।
विज्ञापन
तहसील स्तर पर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेगुलर व राजस्व पुलिस के साथ ग्राम प्रहरियों को भी सक्रिय किया जा रहा है। जखोली में पुलिस का थाना निर्माणाधीन है, उसके बनने के साथ से यहां सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। - देवमूर्ति यादव, उप जिलाधिकारी जखोली