फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jamshed places should be marked: SP

जाम वाले स्थान किए जाएं चिह्नित : एसपी

Tue, 28 Dec 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Jamshed places should be marked: SP
पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जाम वाले स्थान चिह्नित किए जाएंगे। साथ ही बाहरी लोगों को चरणबद्ध तरीके से सत्यापन होगा।
विज्ञापन

थाना परिसर में आयोजित पुलिस-पब्लिक संवाद में एसपी अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोराना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए अभी तक सजग व सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत पुलिए एप के जरिए करने की बात कहते हुए साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता पर जोर दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, उपाध्यक्ष डा. अंजनेश पंवार व महामंत्री रवींद्र पुष्पवाण ने बाजार में जाम की समस्या से निजात दिलाने, प्रमुख चौराहों व तिराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, बाहरी लोगों का सत्यापन करने और थाना का उच्चीकरण कर कोतवाली बनाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की। कार्यक्रम में सीओ विजेेंद्र दत्त डोभाल, थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल, एसआई राखी बिष्ट, टीएस रावत, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनंद सिंह रावत, किशन बगवाड़ी, राजेश नेगी, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल, प्रेमलता पंत, हरिमोहन भट्ट, रणजीत रावत, प्रह्लाद राणा, नवदीप सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed