फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Jam imposed for the right on the land

भूमि के मालिकाना हक को लड़ रहे परिवारों ने राजमार्ग पर किया चक्काजाम

Mon, 27 Dec 2021 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Jam imposed for the right on the land
ऊखीमठ के सलामी तोक के ग्रामीणों ने भूमि के मालिकाना हक के लिए कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर ? - फोटो : RUDRAPRYAG
ऊखीमठ। आजादी के बाद बीते 57 वर्ष से भूमि के मालिकाना हक के लिए लड़ाई लड़ रहे सलामी तोक के 9 परिवारों के लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ कुुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे पर करेला तोक में दो घंटे चक्काजाम किया। तहसील प्रशासन के सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रात: 10 बजे सलामी तोक के प्रभावित नौ परिवारों के लोग करेला तोक पहुंचे और नारेबाजी के साथ हाईवे के बीचोंबीच धरने पर बैठ गए। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर प्रशासन व वन विभाग से उन्हें भूमि का मालिकाना हक देने की मांग की। चक्काजाम के चलते पर्यटक स्थल चोपता जाने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। हाईवे पर चक्काजाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभावित दिलबर सिंह पंवार, रणवीर सिंह पंवार, जसपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, भगत सिंह, दिनेश सिंह, वीर सिंह का कहना था कि उनकी तीसरी पीढ़ी भूमि के मालिकाना हक के लिए संघर्ष कर रही है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर मोटर मार्ग निर्माण के दौरान उनकी 50 नाली पैतृक भूमि नष्ट हो गई थी। साथ ही आवासीय मकानों को भी क्षति पहुंची थी। तब, तत्कालीन गढ़वाल कमिश्नर ने उन्हें नष्ट हुई भूमि के बदले सलामी तोक में 50 नाली भूमि उपलब्ध कराई थी। लेकिन आज तक इस भूमि पर उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को वार्ता के लिए बुलाया। पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त डा. पराग मधुकर धकाते से फोन पर वार्ता की। डा. धकाते ने एसडीएम वर्मा को मामले की सभी पत्रावलियां यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम ने भी प्रभावितों को एक सप्ताह में उचित सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब 12 बजे चक्काजाम समाप्त किया गया। इस मौके पर जिपं सदस्य विनोद राणा, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, प्रेमलता पंत, क्षेपं सदस्य बृजेश पंत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, पूर्व कनिष्ट प्रमुख दर्शन पंवार, सभासद रवींद्र रावत, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रकाश पंवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed