{"_id":"61b62cb22b091a29484f8ce7","slug":"jakholi-in-under-21-volleyball-and-agastyamuni-won-in-football-rudrapryag-news-drn398590371","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-21 वॉलीबाल में जखोली व फुटबाल में अगस्त्यमुनि जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-21 वॉलीबाल में जखोली व फुटबाल में अगस्त्यमुनि जीता
विज्ञापन
छह दिवसीय जिलास्तरीय खेल महाकुंभ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अब विभिन्न स्पर्धाओं में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेल मैदान आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबाल और फुटबाल स्पर्धाओं के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-21 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जखोली ब्लॉक ने ऊखीमठ को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। अगस्त्यमुनि ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, इसी आयु में बालक वर्ग फुटबाल में अगस्त्यमुनि ने ऊखीमठ को पराजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में अगस्त्यमुनि ने प्रथम, जखोली ने द्वितीय और ऊखीमठ ने तृतीय तथा वॉलीबाल में जखोली ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी केएन गैरोला, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल व राधिका ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी भगत गुसाईं, शेर मोहम्मद, नागेंद्र कंडारी, पंकज जोशी, कमलेश जमलोकी, विजय सिंह, मनवर सिंह, जितेंद्र रावत, दीपक रावत आदि थे।