{"_id":"5e010a9e8ebc3e87984d3899","slug":"isbt-map-passed-for-rs-1-25-crore-rudrapur-news-hld366762519","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.25 करोड़ रुपये में पास हुआ आईएसबीटी का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.25 करोड़ रुपये में पास हुआ आईएसबीटी का नक्शा
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन के इसी भवन को तोड़कर बनाया जाएगा आईएसबीटी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर में रोडवेज स्टेशन के स्थान पर आईएसबीटी बनाने का नक्शा आखिर लंबी जद्दोजहद के बाद स्वीकृत हो गया है लेकिन इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम को सवा करोड़ रुपये की धनराशि बतौर शुल्क शासन को देनी होगी। इसके बाद फरवरी से रुद्रपुर में रोडवेज बस अड्डे को ध्वस्त कर आईएसबीटी का काम शुरू होने की संभावना है।
रुद्रपुर, काशीपुर और श्रीनगर (गढ़वाल) के रोडवेज बस अड्डों को टर्मिनल बनाने की करीब तीन वर्षों से तैयारी चल रही है। रुद्रपुर में प्रस्तावित आईएसबीटी का नक्शा स्वीकृत न होने के इसके निर्माण में देरी हो रही थी। अब रुद्रपुर आईएसबीटी का नक्शा पास होने के बाद फरवरी से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही है। लेकिन इससे पहले उत्तराखंड परिवहन निगम को नक्शा स्वीकृत कराने के शुल्क के रूप में सवा करोड़ रुपये जमा करने हैं।
रुद्रपुर डिपो वर्कशॉप की करीब पांच एकड़ भूमि पर आईएसबीटी का निर्माण शुरू हो सकेगा। शासन स्तर पर रुद्रपुर आईएसबीटी को 20 से 25 साल तक पीपीपी मोड पर देने की तैयारी चल रही है। आईएसबीटी के निर्माण का ठेका दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया है। आईएसबीटी के निर्माण से रोडवेज डिपो के आसपास के अवैध कब्जेदारों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके चलते अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में डीडीए के सचिव पंकज उपाध्याय ने कहा कि रुद्रपुर आईएसबीटी का नक्शा स्वीकृत हो चुका है। अब उत्तराखंड परिवहन निगम को नक्शा स्वीकृति के लिए शासन में सवा करोड़ रुपये का शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य होने के कारण शासन स्तर पर नक्शे का शुल्क माफ होने की भी संभावना है।