फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Internet connectivity failed in Ukhimath post office for 25 days, work stopped

ऊखीमठ डाकघर में 25 दिन से इंटरनेट कनेक्टिविटी फेल, काम ठप

Sun, 22 Dec 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Internet connectivity failed in Ukhimath post office for 25 days, work stopped
तहसील मुख्यालय स्थित पोस्टऑफिस में इंटरनेट कनेक्टिविटी 25 दिन से फेल होने के कारण सभी कामकाज ठप पड़ रहा है। वित्तीय लेनदेन समेत स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री तक के कार्य भी नहीं हो रहे हैं, जिस कारण दूरस्थ गांवों से पहुंच रहे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते 28 नवंबर से डाकघर में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप पड़ी है। जिस कारण विभागीय कामकाज व्यापक रूप से प्रभावित हो रहा है। प्रतिदिन आने वाले डॉक की रिपोर्ट मुख्य डाकघर को भेजने के साथ ही उपभोक्ताओं के आरडी व अन्य वित्तीय कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, अनिल कुंवर, राम स्वरूप त्रिवेदी, हर्ष जमलोकी का कहना है, कि बीएसएनएल की लचर संचार सेवा का खामियाजा उपभोक्ताओं का भुगतना पड़ रहा है। बीते 25 दिन से पोस्टऑफिस में उपभोक्ताओं के काम नहीं हो पा रहे हैं। इन हालात में स्कूली बच्चों व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन करने वाले युवाओं को अपने आवेदन फार्म की रजिस्ट्री/स्पीड पोस्ट के लिए रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ रही है। इधर, बीएसएनएल के एसडीओ डीएस कंडारी ने बताया कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत गौरीकुंड हाईवे पर कटिंग से ओएफसी लाइन के जगह-जगह कटने से केदारघाटी/ऊखीमठ में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित हुई है। बावजूद हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि संचार सेवा को नियमित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed