फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Insurance claim paid to the account holder's husband.

Rudraprayag News: खाताधारक के पति को दिया बीमा क्लेम

Fri, 09 Oct 2026 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 09 Oct 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Insurance claim paid to the account holder's husband.
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की खांकरा शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक मृतक खाताधारक के पति को 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम सौंपा है। यह राशि दिवंगत प्रभा देवी के पति देवेंद्र सिंह को मिली। शाखा प्रबंधक उमेश भंडारी ने बताया कि देवेंद्र सिंह को बैंक ने चेक प्रदान किया। देवेंद्र सिंह पत्नी प्रभा देवी की मौत के बाद उनका बचत खाता बंद कराने बैंक आए थे। खाते की जांच के दौरान प्रबंधक को पता चला कि प्रभा देवी का बीमा था। प्रबंधक ने उन्हें योजना की जानकारी दी और क्लेम प्रक्रिया पूरी करवाई। उन्होंने बताया कि योजना 436 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। 18 से 50 वर्ष की आयु के पात्र नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed