{"_id":"6810d9cb8c503617620bde7b","slug":"instructions-to-supply-petrol-and-diesel-24-hours-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1031-112454-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति 24 घंटे करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति 24 घंटे करने के निर्देश
Tue, 29 Apr 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पूर्ति विभाग की टीम ने रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि में पेट्रोल पंप, होटलों व दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप प्रबंधकों को पेट्रोल और डीजल की 24 घंटे नियमित आपूर्ति रखने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली के नेतृत्व में विभागीय टीम ने यात्रा मार्ग के बाजारों का निरीक्षण करते हुए सभी पेट्रोल पंपों का जायजा लिया। साथ ही सभी पेट्रोल पंप प्रबंधकों को पेट्रोल व डीजल की 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटलों, रेस्टोरेंटों, ढाबा और अन्य दुकानों का निरीक्षण कर सभी दुकानों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग की भी टीम ने जांच की। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक तिलवाड़ा विजय कुमार, केंद्र प्रभारी चंद्रमोहन बरमोला, पंकज बुटोला, दिनेश रमोला, विजय सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहन पर लगेगा जीपीएस
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के लिए प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से केदारनाथ धाम सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। पूरे पैदल मार्ग पर पर्याप्त रोशनी है। धाम व पड़ावों पर ठंड से बचने के लिए जगह-जगह पर गर्म पानी का इंतजाम किया जा रहा है। साफ-सफाई के लिए सुलभ की टीम तैनात हो गई है। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने बताया कि यात्रा के लिए तैनात सेक्टर व सब सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य वाहनों पर जीपीएस लगाया जा रहा है जिससे लोकेशन की सही जानकारी मिल सके। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जगह-जगह पर्यटन मित्र तैनात हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घोड़ा-खच्चर के साथ संचालक होना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
अब एक घंटे में हो जाएंगे दर्शन
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि केदारनाथ में भीड़ नियंत्रण के लिए डायवर्जन प्लान और टोकन व्यवस्था की जाएगी। संगम पुल के समीप टोकन काउंटर लगाए जा रहे हैं। बीते वर्षों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर में दर्शन के लिए 3 से 4 घंटे का समय लग जाता था। मगर इस बार दर्शन के लिए अधिकतम एक घंटे की अवधि तय की गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रित करने के लिए विस्तृत डायवर्जन प्लान भी तैयार किया गया है। संवाद
50-50 मीटर की दूरी पर होंगे पर्यावरण मित्र तैनात
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम तक साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए इस बार 50-50 मीटर की दूरी पर एक-एक सफाई कर्मचारी तैनात किया जा रहा है। प्रत्येक किमी पर 20 सफाई कर्मियों का दल रहेगा। साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए रिसाइकल संस्था कार्य करेगी। केदारनाथ में जमा होने वाले कूड़े को कॉम्पेक्ट करने के लिए मशीन भी भेजी जाएगी। संवाद
होटल में विदेशी नागरिकों के ठहरने की पुलिस को दें सूचना
पीपलकोटी। यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस और नगर पंचायत की ओर से पीपलकोटी में व्यापारियों, होटल संचालक, टैक्सी यूनियन और धर्मशाला संचालकों के साथ बैठक की गई। कोतवाली प्रभारी अनुरोध व्यास ने हाईवे किनारे कोई वाहन खड़ा न करने, होटलों में सीसीटीवी कैमरे व कमरों की किराया सूची आवश्यक रूप से चस्पा करने के लिए कहा। कहा कि होटल व्यवसायी विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दो दिन से अधिक कोई व्यक्ति होटल में रुकता है तो उसकी सूचना भी पुलिस को दें। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी को यात्रा के दौरान पेयजल, बिजली कटौती सहित अन्य समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण, अधिशासी अधिकारी गुरदीप लाल आर्य, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, सभासद पूजा देवी, अंकित रावत, मनोरमा, अनिल जोशी, राकेश नवानी, अतुल शाह आदि मौजूद रहे। संवाद