{"_id":"678908dd19570529e40c0c49","slug":"instructions-to-officials-to-set-up-camp-in-the-village-on-tuesday-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110618-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अधिकारियों को मंगलवार को गांव में कैंप लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अधिकारियों को मंगलवार को गांव में कैंप लगाने के निर्देश
Thu, 16 Jan 2025 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 16 Jan 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बृहस्पतिवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मंगलवार को गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए।
बीते वर्ष दिसंबर माह में ग्राम पंचायतों में किए गए भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों की ओर से बताई गई समस्याओं की विभागवार समीक्षा की। कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को रोस्टर के हिसाब से ग्राम पंचायतों का आवंटन किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत कोटी में ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की बात सामने आई है जो गंभीर लापरवाही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मंगलवार को गांव में कैंप लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन ग्रामीणों को सड़क कटान व दबान का मुआवजा नहीं मिला है उन्हें भी त्वरित मुआवजा वितरण करें। बैठक में डीएफओ कल्याणी, सीडीओ डाॅ. जीएस खाती, एडीएम एसएस राणा, एसडीएम आशीष घिल्डियाल, भगत सिंह फोनिया, डीडीओ अनीता पंवार और सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।