फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Instructions to keep an eye on couples with two or more daughters

दो या दो से बेटियों वाले दंपतियों पर नजर रखने के निर्देश

Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions to keep an eye on couples with two or more daughters
लि सभागार रुद्रप्रयाग में चिकित्सा, स्वास्थ्य, स्वजल आदि विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम म? - फोटो : RUDRAPRYAG
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को ऐसी आशा कार्यकर्ताओं को हटाने के निर्देश दिए, जिनके क्षेत्र में घर में ही प्रसव कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम को ऐसे दंपतियों पर नजर रखने को कहा, जिनकी दो या दो से अधिक बेटियां हैं। कहा कि ऐसे परिवार पुत्र की लालसा में लिंग जांच कर कन्या भ्रूण हत्या का कृत्य कर सकते हैं। डीएम ने लिंग जांच कर गर्भपात कराने वाले परिवारों/व्यक्ति की सूचना देने पर पांच हजार रुपये का इनाम देते हुए नाम गुप्त रखने की भी बात कही।
विज्ञापन

जिला सभागार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग, स्वजल और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने गांवों में महिला सशक्तीकरण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने बाल विकास विभाग को गांवों में खुली बैठक कर बेटी बचाओ समितियों का गठन करने और कानूनी जानकारी देने के निर्देश दिए। डीएम ने जनपद के सभी सीएचसी के प्रभारियों को आगामी बैठकों में क्षेत्र में घर में कराए जा रहे प्रसव के कारण, पूर्व विवरण के साथ उपस्थित होने को कहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि जुलाई माह में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जनपद के 113 प्राथमिक विद्यालय में 5640 व 97 आंगनबाड़ी केंद्र में 1612 बच्चों के परीक्षण किए जाने की बात कही गई। जबकि विद्यालय से 213 रेफर किए गए। बैठक में डीएम ने सीईओ को जिन बच्चों को रेफर किया गया है, उनके अभिभावक, शिक्षक से बात कर जिला अस्पताल में परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ एसएन काला, सीएमएस डा. डीसी सेमवाल, एसीएमओ डा. संजय तिवारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed