{"_id":"6a367b1243b0fad2f60d59c4","slug":"instructions-to-improve-communication-facilities-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119243-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: संचार सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: संचार सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश
Sat, 20 Jun 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 20 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो
रुद्रप्रयाग। जिला टेलीकॉम समिति की बैठक में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
बैठक में मोबाइल नेटवर्क कवरेज और संचार अवसंरचना से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। विभिन्न कंपनियों की ओर से प्रस्तावित मोबाइल टावरों के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभागों से आवश्यक आख्या लेकर मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा और आपदा प्रबंधन के लिए मजबूत संचार व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने दूरसंचार कंपनियों और संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित रावत आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद