{"_id":"5dc1c5738ebc3e5b0717e32b","slug":"inauguration-of-oxygen-supply-chamber-in-district-hospital-rudrapur-news-hld362928690","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति चैंबर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति चैंबर का शुभारंभ
विज्ञापन
जिला अस्पताल रुद्रपुर में ऑक्सीजन आपूर्ति चैंबर का शुभारंभ करते अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को आईसीयू, एनआईसीयू और इमरजेंसी वार्ड में बने ऑक्सीजन आपूर्ति चैंबर का शुभारंभ किया गया। इमरजेंसी वार्ड में फिलहाल कनेक्शन नहीं दिया गया। सिडकुल की हुतामाकी पीपीएल कंपनी के सीएसआर मद से करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से बनवाए गए ऑक्सीजन चैंबर का उद्घाटन एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल और रिटायर स्वास्थ्य महानिदेशक स्वास्थ्य आरके पांडे ने फीता काटकर किया।
एडीएम कांडपाल ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन विभिन्न पहल कर रहा है। अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की बहुत जरूरत थी। इमरजेंसी वार्ड को भी शीघ्र इस प्लांट से जोड़ा जाएगा। हुतामाकी कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट मनोज कौशिक ने कहा कि उनकी कंपनी यहां के लोगों के लिए सामाजिक कार्य के लिए कटिबद्ध है।
कंपनी की ओर से राप्रावि भगवानपुर, बागवाला, गंगापुर और पत्थरचट्टा के विद्यालयों में फर्नीचर, स्टेशनरी के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। एडीएम ने इमरजेंसी वार्ड और आईसीयू वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों को फल भी बांटे। वहां पीएमएस टीडी रखोलिया, डॉ. अखिलेश, डॉ. यदूराज भट्ट, एचआर हेड अनित सिंह, प्लांट हेड विनय कुमार आदि थे।