फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Illegal liquor factory, two arrested, one absconding

देशी शराब की अवैध फैक्ट्री, दो गिरफ्तार, एक फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory, two arrested, one absconding
रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने क्षेत्र में संचालित हो रही एक अवैध देशी शराब की फैक्ट्री पकड़कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया। मौके से पुलिस ने शराब तैयार करने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी बीडी जोशी ने बताया कि रविवार देर रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने पुलिस को जी-ब्लॉक स्थित एक घर में नकली देशी शराब बनाए जाने की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो वहां एक फैक्ट्री बनाकर अवैध रूप से पिकनिक मसालेदार देशी शराब ब्रांड के नाम से नकली शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शराब तैयार करने वाले मछली मार्केट निवासी संजीव बढ़ई और जी-ब्लॉक निवासी संजू साना को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर फैक्ट्री स्वामी शुभम साना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 40-40 लीटर एल्कोहोलिक पदार्थ से भरे चार जरीकेन, नकली शराब से भरे 54 पव्वे, एक मोटर पाइप, उत्तराखंड आबकारी प्रिंट किए हुए पव्वों के 1340 ढक्कन, पिकनिक मसालेदार देशी शराब प्रिंट किए हुए 2096 लेबल चिट और उत्तराखंड आबकारी प्रिंट किए हुए 67,328 होलोग्राम बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी एक दिन में चार पेटी शराब तैयार कर उन्हें गली मोहल्लों के साथ ही होटल और मलिन बस्ती के घरों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार किए गए संजीव के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत पहले से तीन और फरार चल रहे शुभम के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। संजीव और संजू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है। शुभम की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। टीम में एसआई जितेंद्र, कांस्टेबल किशोरी गिरी, विमल टम्टा, उमेश डांगी, नीरज शुक्ला, प्रभात चौधरी और दिनेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed