फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Human life incomplete without worship of Guru: Madhup

गुरु की आराधना के बिना मानव जीवन अधूरा : मधुप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Human life incomplete without worship of Guru: Madhup
दिनेशपुर में सत्संग में उपस्थित श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। सत्संग विहार के संस्थापक ठाकुर अनुकूल चंद्र की जयंती और दिनेशपुर सत्संग विहार आंचलिक कमेटी का वार्षिकोत्सव मनाया गया। विशाल सत्संग, भव्य शोभायात्रा, मातृ एवं युवा सम्मेलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान ‘जयगुरु’ के उद्घोष से समूचा नगर गुंजयमान हो उठा।
विज्ञापन

रविवार को सत्संग विहार परिसर में मुख्य सभा की शुरुआत सत्संगियों ने गीत से की। मुख्य अतिथि केंद्रीय सत्संग देवघर झारखंड से आए डॉ. कुमार मधुप एसपीआर ने ठाकुर जी के दिव्य जीवन और वाणी विषय पर प्रकाश डाला। कहा कि परमात्मा की आराधना के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है। अच्छा गुरु ही ईश्वर प्राप्ति में सहायक सिद्ध होता है।
विज्ञापन

बंगाली समाज ने देश को कई संत महापुरुष व क्रांतिकारी दिए हैं, ठाकुर जी भी उन्हीं में एक थे। ठाकुर जी ने कहा था कि तुम किसी के दु:ख का कारण मत बनो कोई तुम्हारे दु:ख का कारण नहीं बनेगा। उन्होंने ठाकुर जी के पंच नीति जजन, जाजन, ईष्टभृति, स्वसत्यनी और सदाचार को अपने जीवन में अपनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्संग को विश्वनाथ बनर्जी, रोहिताश मलिक, डॉ. अमुल्य विश्वास ने भी संबोधित किया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी सत्संग में शिरकत की और मंदिर में मत्था टेका। केन्द्रीय सत्संग देवघर झारखंड व दिल्ली से आए गायकों ने ठाकुर जी के भजन, गीत आदि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
संचालन कमेटी अध्यक्ष श्यामल कुमार गांगुली ने किया।
आयोजन समिति के चित्तरंजन राय, विष्णु प्रसाद वैद्य, सुनील हाल्दार आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व सत्संग परिसर में सुबह मांगलिक शहनाई, उषा कीर्तन व सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। सत्संगियों ने ठाकुर जी के चित्र को वाहन में सजाकर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। सत्संग में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, अतुल पांडे, अनादि मंडल, विजय मंडल, लक्ष्मी राय, रोहित मंडल, चंद्रकांत मंडल, आशुतोष राय, विकास सरकार, डॉ. जेएन सरकार, रवि सरकार, सुनीला मिस्त्री, भवेष हाल्दार, काजल राय आदि रहे।
युवाओं और महिलाओं के दायित्व पर चर्चा
दिनेशपुर। ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की जयंती पर हुए युवा और मातृ सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज के प्रति युवाओं और मातृशक्ति के दायित्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने ठाकुर जी की आज्ञाओं का पालन करते हुए देश और समाज सेवा का आह्वान किया। महिला सम्मेलन में आदर्श परिवार के गठन व घर और समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई।
वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, शांता अधिकारी, अनिता मलिक, सुमित्रा घोष, अरूनिमा राय चटर्जी ने विचार रखे। युवा सम्मेलन में मिंटु दूबे, वितिकांत मंडल, डॉ. दिपांकर कुमार, वेदवानी गांगुली, सुनील कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। वहां दिनभर आनंद बाजार भंडारे का आयोजन भी हुआ।

कार्यक्रम के समय यातायात मार्ग बदला
दिनेशपुर। कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्ट किया था। सत्संग स्थल गदरपुर मार्ग पर होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुबह से शाम पांच बजे तक बंद रहा। मटकोटा मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को गुलरभोज सरदार नगर मार्ग से निकाला गया। वही रुद्रपुर जाफरपुर मार्ग से आनी वाली वाहनों को बुक्सौरा दुर्गापुर संपर्क मार्ग से निकाला गया।

दिनेशपुर में सत्संग में प्रवचन देते केंद्रीय सत्संग देवघर से आए मुख्य प्रवचक।

दिनेशपुर में सत्संग में प्रवचन देते केंद्रीय सत्संग देवघर से आए मुख्य प्रवचक।- फोटो : RUDRAPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed