फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hoteliers protest in Guptkashi

होटल कारोबारियों ने निकाला जुलूस

Fri, 27 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers protest in Guptkashi
केदारघाटी में चार सूत्री मांगों को लेकर रैली निकालते होटल ऑनर एसोसिएशन के कारोबारी। - फोटो : RUDRAPRYAG
चारधाम यात्रा शुरू करने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर श्रीकेदार धाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन ने सीतापुर से सोनप्रयाग तक रैली निकाली। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रा को लेकर सकारात्मक निर्णय नहीं ले पा रही है। इसका खामियाजा व्यापारी व अन्य लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी के नेतृत्व में होटल व अन्य कारोबारी सीतापुर में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के कारण लगातार दूसरे वर्ष भी केदारनाथ यात्रा का संचालन नहीं हो पाया है। इस कारण यात्रा से जुड़े लोग बेरोजगार होकर घरों में बैठने को मजबूर हैं। होटल, रेस्टोरेंट, लॉज से जुड़े कारोबारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस कारण वे अपने प्रतिष्ठानों के बिजली व पानी के बिल भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद नौटियाल व सचिव नितीन जमलोकी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते वर्ष भी यात्रा का संचालन नहीं हो पाया। इस बार उम्मीद थी कि यात्रा बेहतर होगी लेकिन सरकार, न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पा रही है। इस कारण यात्रा ठप है। सरकार की लचर कार्यशैली का खामियाजा छोटे कारोबारियों को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकित गैरोला, अशोक कुनियाल, दिलजीत गैरोला, अंकित, विश्रवा सेमवाल, मोहन नौटियाल, दिवाकर गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed