{"_id":"5de4108b8ebc3e54b849cd37","slug":"hiv-is-the-leading-cause-of-unprotected-sex-rudrapur-news-hld3662356126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी एड्स का प्रमुख कारण असुरक्षित यौन संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी एड्स का प्रमुख कारण असुरक्षित यौन संबंध
विज्ञापन
रुद्रपुर में एड्स जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व छात्र।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विश्व एड्स दिवस पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुद्रपुर में स्कूली बच्चों, गैर सरकारी संगठनों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ जागरूकता रैली निकाली। लोगों को एड्स से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
सुबह करीब नौ बजे रुद्रपुर के गांधी पार्क में राष्ट्रीय एड्स रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली रुद्रपुर मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक से होते हुए गांधी पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। डॉ. मलिक ने कहा कि एचआईवी एड्स का प्रमुख कारण असुरक्षित यौन संबंध है।
उन्होंने कहा एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। वहां सीएमओ डॉ. शैैलजा भट्ट, एडवोकेट रमेश चंद्र शर्मा, आरएम रावत, विजय आर्या, जेजे कुमार, नवीन पांडेय, रीना सिंह, सुनील राय, दीपा जोशी, अतुल जोशी, अभिषेक शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
जिले में एचआईवी टेस्ट से कतरा रहे लोग
रुद्रपुर। जिले में लोग एचआईवी टेस्ट की जांच कराने में करता रहे हैं। अधिकांश पुरुषों के एचआईवी टेस्ट टीबी के इलाज और रक्तदान के दौरान हो रहे हैं। जबकि महिलाओं के यही टेस्ट गर्भवस्था के दौरान हो पा रहे हैं। जिले में अक्तूबर तक 21 हजार, 853 लोगों के एचआईवी टेस्ट हुए हैं। वहीं, पिछले वर्ष 25,220 लोगों के एचआईवी टेस्ट हुए थे।
एड्स से बचाव के उपाय
इस्तेमाल की गई सिरिंज का प्रयोग न करें।
असुरक्षित यौन संबंध से बचें।
डिस्पोजेबल सिरिंज और अन्य चिकित्सीय उपकरणों का 20 मिनट पानी में उबालकर उपयोग करें।
दूसरे व्यक्ति के इस्तेमाल किए गए ब्लेड का इस्तेेमाल न करें।
रक्त चढ़ाने से पहले जांच कर लें।