फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Hilans will recognize local products: Rawat

स्थानीय उत्पादों को पहचान देगा हिलांस : रावत

Thu, 04 Feb 2021 07:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Hilans will recognize local products: Rawat
तिलवाड़ा स्थित जीएमवीएन गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में किसानों को हल वितरित करते सीएम त्रिवें - फोटो : RUDRAPRYAG
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिलांस के आउटलेट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिलांस का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान देना है। तिलवाड़ा में गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों को बाजार के नए अवसर मुहैया कराने के लिए एकीकृत आजीविका परियोजना ने हिलांस ब्रांड बनाया है। कहा कि हिलांस आउटलेट के माध्यम से 915 उत्पादक समूहों के 8650 महिला समूहों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाधिकारी मनुज गोयल, परियोजना प्रबंधक मोहम्मद आरिफ खान, सहायक प्रबंधक सुबोध बलोनी, ज्ञानेंद्र चौहान, शशिकांत यादव, ममता मेहरा समेत परियोजना कर्मी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही विस चुनाव 2022के लिए एकजुट होकर अभी से तैयारी में जुटने को कहा। इस दौरान महिला मोर्चा की टीम ने मुख्यमंत्री का मांगल गीतों व फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। मौके पर चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, साहित्य प्रकाशन प्रदेश प्रमुख अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, दिनेश बगवाड़ी, सीपी भट्ट समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed