फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Highway remained closed for three and a half hours at Sirohbagar.

Rudraprayag News: सिरोहबगड़ में साढ़े तीन घंटे बंद रहा हाईवे

Wed, 01 Jul 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Wed, 01 Jul 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Highway remained closed for three and a half hours at Sirohbagar.
हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लगी कतार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से करीब तीन साढ़े घंटे तक बंद रहा। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएच की ओर से मलबा हटाने के बाद शाम करीब पांच बजे यातायात बहाल कराया गया।

बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे तेज बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा आने के कारण सिरोहबगड़ में हाईवे बंद हो गया। हाईवे अवरुद्ध होने से श्रीनगर और रुद्रप्रयाग की ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। इस दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगातार बारिश के कारण कुछ समय तक मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं हो सका। बारिश कम होने पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाया गया और शाम करीब पांच बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी गई। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि मलबा हटाकर हाईवे से यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed