फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Helpage India examines the health of students and villagers

हेल्पेज इंडिया ने छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की

Sat, 03 Aug 2019 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Helpage India examines the health of students and villagers
हेल्पेज इंडिया द्वारा डा. जैक्सवीन नेशनल स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया गया। शनिवार को विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों द्वारा 150 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 130 स्कूली बच्चों के ब्लड ग्रुप का भी परीक्षण किया गया। हेल्पेज इंडिया के चिकित्सक डॉ. अजीत ने बताया कि वर्ष 2013 से जनपद में स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा रही है। संस्था द्वारा पैरालिसिस, जोड़ों का दर्द, एवं अन्य बीमारियों का इलाज कर जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। इस मौके पर जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन लखपत सिंह राणा एवं विद्यालय की प्राचार्य सुनीता देवी ने हेल्पेज इंडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से स्कूली बच्चों सहित आमजन को लाभ मिलेगा। इस मौके पर भारती गुप्ता, भरत भूषण एवं हरीश समेत छात्र-छात्राएं मौजूद थे। दूसरी तरफ अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के बणगांव में भी हेल्पेज इंडिया द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित कर 115 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। मौके पर निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी, पंकज राठौर, डा. डेविड, डा. रंगलाल यादव, विक्रम सिंह, जयकिशन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed