फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Helicopter Service Between Haldwani-Hardiwar From 8 Feb

हल्द्वानी-हरिद्वार के बीच हेली सेवा आठ से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Helicopter Service Between Haldwani-Hardiwar From 8 Feb
Helicopter Service Between Haldwani-Hardiwar From 8 Feb
पंतनगर। हल्द्वानी और कुमाऊं वासियों के लिए अच्छी खबर है। अब मात्र 40 मिनट के हवाई सफर में हरिद्वार पहुंच सकेंगे। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने हवाई सेवा प्रदाता कंपनी हेरिटेज एविएशन से करार किया है। हेरिटेज इस हवाई मार्ग पर आठ फरवरी से सात सीटर हेलीकॉप्टर का संचालन करेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एएआई की दूरदराज के क्षेत्रों को राजधानी समेत बड़े महानगरों से जोड़ने के लिए रीजनल कनेक्टिविटी सर्विस (आरसीएस) के तहत हेली सेवाएं संचालित करने की योजना प्रस्तावित है। इसके प्रथम चरण में हल्द्वानी-हरिद्वार के बीच आठ फरवरी से हेली सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए पंतनगर एयरपोर्ट को कंपनी से टेंटेटिव शेड्यूल मिल गया है। यह हेली सेवा माह में 14 दिन यानी अल्टरनेट दिनों में संचालित की जाएगी। हेरिटेज कंपनी की ओर से इस हवाई यात्रा के लिए किराया लगभग 12 सौ रुपये निर्धारित किया गया है। जल्द ही प्रदेश के अन्य स्थानों के लिए भी हेली सेवाएं शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

----
प्रदेश में इन हेली सेवाओं का होना है शुभारंभ
हेली सेवा अनुबंधित एजेंसी यात्री क्षमता माह में दिन
देहरादून-न्यू टिहरी पवन हंस 11 12
न्यू टिहरी-श्रीनगर पवन हंस 11 12
श्रीनगर-गोचर पवन हंस 11 12
गोचर-जोशीमठ पवन हंस 11 12
जोशीमठ-गोचर पवन हंस 11 12
गोचर-श्रीनगर पवन हंस 11 12
श्रीनगर-न्यू टिहरी पवन हंस 11 12
न्यू टिहरी-देहरादून पवन हंस 11 12
देहरादून-मसूरी पवन हंस 11 12
मसूरी-देहरादून पवन हंस 11 12
देहरादून-रामनगर पवन हंस 11 12
रामनगर-पंतनगर पवन हंस 11 12
पंतनगर-नैनीताल पवन हंस 11 12
नैनीताल-पंतनगर पवन हंस 11 12
पंतनगर-अल्मोड़ा पवन हंस 11 12
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ पवन हंस 11 12
पिथौरागढ़-अल्मोड़ा पवन हंस 11 12
अल्मोड़ा-पंतनगर ़ पवन हंस 11 12
पंतनगर-रामनगर पवन हंस 11 12
रामनगर-देहरादून पवन हंस 11 12
चिन्यालीसौड़-सहस्त्रधारा हेरिटेज एविएशन 7 14
गोचर-सहस्त्रधारा हेरिटेज एविएशन 7 14
सहस्त्रधारा-चिन्यालीसौड़ हेरिटेज एविएशन 7 14
धारचूला-हल्द्वानी हेरिटेज एविएशन 7 14
हल्द्वानी-हरिद्वार हेरिटेज एविएशन 7 14
हल्द्वानी-धारचूला हेरिटेज एविएशन 7 14
हरिद्वार-हल्द्वानी हेरिटेज एविएशन 7 14
सहस्त्रधारा-गोचर हेरिटेज एविएशन 7 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed