फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Health

कोरोना : लक्षण दिखें तो तत्काल करें डॉक्टर से संपर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Health
रुद्रपुर के एक होटल में हुई बैठक को संबोधित करती एसडीएम। - फोटो : RUDRAPUR
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और संगठनों के साथ बैठक की। शहर के एक होटल में हुई बैठक में एसडीएम मुक्ता मिश्र ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। वायरस के थोड़े से भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर को तत्काल दिखाएं। सावधानी और सतर्कता ही इस वायरस की चपेट में आने से बचाव का आसान तरीका है।
विज्ञापन

चीन से फैला वायरस, बरती जा रही सावधानी
एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण एक विषाणु जनित रोग है। चीन से फैला यह अब तक दुनिया के कई देश में फैल चुका है। उत्तराखंड, चीन एवं नेपाल से सटा हुआ है। इसे देखते हुए प्रदेश में एहतियात के तौर पर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। बाहर से जो यात्री आ रहे हैं, उनकी शत प्रतिशत स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने होटल एसोसिएशन और सिडकुल के पदाधिकारियों से कहा कि बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 या हेल्पलाइन नंबर 05944-246590 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

हमेशा हाथों को साफ रखें और मास्क का प्रयोग करें
एसीएमओ डॉ. उदय शंकर ने कहा कि अपने हाथों को हमेशा साफ रखें और मास्क का प्रयोग करते हुए लोगों से दूरी बनाएं रखें। जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने कहा कि सीमांत से लगी 57 ग्राम पंचायतों में आशा कार्यकर्ता, एएनएम व हेल्थ वर्करो के माध्यम से जागरूकता के लिए बैठकें की जा चुकी हैं। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल व सचिव डॉ. मनदीप सिंह ने भी कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित जानकारियां दीं। वहां जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, होटल एसोसिएशन और सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 05आरडीपी 19पी: राुद्रपुर के एक होटल में हुई बैठक को संबोधित करतीं एसडीएम मुक्ता मिश्र।
डॉक्टरों के लिए पहुंचे एन-95 मास्क और पीपी किट
रुद्रपुर। कोरोना वायरस अलर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी होने पर जिला अस्पताल में डॉक्टरों के लिए हाइली प्रोटेक्टिव एन-95 मास्क आ गए हैं। इधर, चीफ फार्मासिस्ट और स्टोर इंचार्ज चंचल आर्या ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इसके लिए पीपी (प्री-प्रीपेशन) किट आ गई हैं। किट को कोरोना का इलाज करने वाले डॉक्टर पहनते हैं। जिला अस्पताल में एक लाख पैरासिटामोल की टैबलेट के स्टाक के साथ ही थ्री लेयर मास्क भी मौजूद हैं।
ट्रेनिंग के लिए जिले से तीन डॉक्टर जाएंगे दिल्ली
रुद्रपुर। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिल्ली में छह मार्च को एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम होना है। इस ट्रेनिंग में प्रतिभाग करने के लिए कुमाऊं रेंज से एसीएमओ डॉ. ऊषा जांगपांगी, डॉ. गौरव अग्रवाल और डॉ. एमके तिवारी का चयन किया गया है। ट्रेनिंग दिल्ली के शांति स्वरूप भटनागर ऑडिटोरियम, अनुसंधान भवन में होगी।
कोरोना के चलते शहर में अभिवादन का बदला तरीका
रुद्रपुर। अंग्रेजी रीति रिवाज को अपनाने वाले भारतीय नागरिक कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते अब अभिवादन के रूप में प्रणाम करने लगे हैं। दो-तीन दिन से लोगों में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता देखने को मिल रही है।
कोरोना : स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन लोगों के घर पहुंची, रिपोर्ट भेजी
काशीपुर। सीएमओ के निर्देश पर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल की टीम सूची के आधार पर दढ़ियाल रोड निवासी एक महिला के घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिली। जीडीएमओ डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि पड़ोसियों ने हल्द्वानी में रहने की पुष्टि की। टीम आर्यनगर निवासी व्यक्ति के घर भी गई, जिनका पुत्र बैंकॉक से लौटा है लेकिन उनके नोएडा होने की जानकारी मिली। टांडा उज्जैन में भी कोई नहीं मिला। मालूम हो कि सीएमओ ने एक से 29 फरवरी के बीच चीन से यात्रा कर काशीपुर लौटने वाले 12 लोगों की एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल को सूची भेजकर स्क्रीनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। दो दिन पूर्व टीम पांच लोगों के घर पहुंची थी लेकिन उनके घर पर नहीं मिलने पर रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज चुकी है। टीम में फार्मेसिस्ट आरसी आर्य, शादाब, इंदर सिंह आदि थे। संवाद

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को दी जानकारी
खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी में सीबीएसई की एडवाइजरी के अनुसार विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। स्कूल के जीव विज्ञान शिक्षक मो. उस्मान बाबर एवं स्वास्थ्य कल्याण शिक्षिका खुशप्रीत कौर ने विद्यार्थियों मास्क लगाने और सेनेटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी। वहां स्कूल प्रबंध निदेशिका सुरेंद्रर कौर, प्रधानाचार्य आरिज अल्वी, एचसी पंत, आरपी पंत, रंजना गेरा, अनीता परवाल, ममता चंद, प्रदीप मेहता, पूरन बोरा, रमेश ओली आदि थे। इधर, ईस्टर प्रबंधन ने 49 राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत राइंका, प्राथमिक स्कूल चारुबेटा, मुंडेली एवं नौगवांठग्गु के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी जानकारियां दी। साथ ही कोरोना वायरस के प्रति सचेत रहने की अपील की। वहां जीएम अजय मेहता, सुभाष पनवर, वीपी सिंह, दीपक पंथ आदि थे। संवाद

खटीमा के नोजगे स्कूल हैप्पी में कोरोना वायरस से बचने को लेकर बच्चों को जानकारी देते शिक्षक

खटीमा के नोजगे स्कूल हैप्पी में कोरोना वायरस से बचने को लेकर बच्चों को जानकारी देते शिक्षक- फोटो : KHATIMA

रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपलब्ध एन-95 मास्क।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में उपलब्ध एन-95 मास्क।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed