फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Harish becomes president of Diploma Veterinary Pharmacist Association

हरीश बने डिप्लोमा पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ के अध्यक्ष

Thu, 30 Dec 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Harish becomes president of Diploma Veterinary Pharmacist Association
डिप्लोमा पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ जिला शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में हरीश भट्ट को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सुमाड़ी में आयोजित अधिवेशन में वक्ताओं ने छूटे डिप्लोमा पशु चिकित्सा फार्मेसिस्टों को नॉन फक्शन का लाभ देने, ढुलान बिल व अन्य देयकों का भुगतान करने, फार्मेसिस्टों से पशु गणना व शीरो सैंपलिंग न कराने, जॉब कार्ड के अतिरिक्त कार्य न दिए जाने, पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट को प्रभार भत्ता देने, पशु चिकित्सा फार्मेसिस्टों की वार्षिक चरित्र प्रवृष्टि में केवल उत्तम शब्द का अंकन नहीं करने, ऋषिकेश पशुलोक में प्रशिक्षण के दौरान का भुगतान करने सहित अन्य मांगें की गई। कार्यकारिणी में मक्खन लाल को संरक्षक, टीकाराम मैठाणी को उपाध्यक्ष, जगदीश लाल खत्री को महामंत्री, उत्तम भेतवाल को कोषाध्यक्ष, सीमा खत्री को संगठन मंत्री और रूपेश चंद्र को संप्रेषक चुना गया। इस मौके पर क्षेत्र प्रसार अधिकारी प्रेम लाल खत्री, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed